menu
arrow_back
श्रीलंका में फिर लगा आपातकाल
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 6 मई 2022 की देर रात देश में फिर से राष्ट्रीय आपातकाल लगा दिया है।उन्होंने 1 अप्रैल 2022 को भोजन, ईंधन, दवा आदि सहित आवश्यक वस्तुओं की संकट के कारण लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध के बाद आपातकाल लगाया था । हालांकि, आपातकाल को पांच दिन बाद रद्द कर दिया गया क्योंकि सरकार को संसद में अविश्वास मत का सामना करना था।

श्रीलंका में फिर लगा आपातकाल

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 6 मई 2022 की देर रात देश में फिर से राष्ट्रीय आपातकाल लगा दिया है।उन्होंने 1 अप्रैल 2022 को भोजन, ईंधन, दवा आदि सहित आवश्यक वस्तुओं की संकट के कारण  लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध के बाद आपातकाल लगाया था । हालांकि, आपातकाल को पांच दिन बाद रद्द कर दिया गया क्योंकि सरकार को संसद में अविश्वास मत का सामना करना था।

  • 6 मई को हजारों युवा सरकार के विरोध में संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधान मंत्री कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग की। इसी  दिन  श्रीलंका में  मजदूर संघ द्वारा बुलाई गई एक बड़ी हड़ताल से देश का जन जीवन बिलकुल  ठप हो गए।

  • राष्ट्रपति कार्यालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि "राष्ट्रपति ने श्रीलंका में सार्वजनिक आपात की स्थिति देश की सार्वजनिक सुरक्षा के हित में, सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा और लोगों के जीवन के लिए आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के रखरखाव के कारण यह निर्णय लिया है। 

  • स्वतंत्रता के बाद श्रीलंका अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकटों में से एक का सामना कर रहा है और इसका विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 50 मिलियन डॉलर हो गया है। इसने आपातकालीन ऋण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से संपर्क किया है।

  • वर्तमान आर्थिक संकट के लिए राजपक्षे भाइयों महिंदा और गोटाबे के आर्थिक कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा  है, जिन्होंने राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के रूप में लगभग 20 वर्षों तक श्रीलंका पर शासन किया है।

श्रीलंका को भारत की मदद

श्रीलंका का निकटतम पड़ोसी होने के नाते भारत ने "पड़ोसी पहले" और सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) की अपनी नीति के तहत जनवरी 2022 से लगभग 3 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की है।

6 मई 2022 तक भारतीय  द्वारा प्रदान की गयी सहायता सूची

  • भारत ने श्रीलंका के साथ भारतीय रिजर्व बैंक के $400 मिलियन मुद्रा विनिमय समझौते को जुलाई 2022 तक बढ़ा दिया।

  • भारत से आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए बहरत ने श्रीलंका को  $ 1 बिलियन की ऋण सुविधा प्रदान की है। भारत ने इस सुविधा के तहत श्रीलंका को लगभग 16,000 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति की है।

  • भारत ने श्रीलंका को एशियाई समाशोधन संघ के तहत कुल एक अरब डॉलर के ऋण की अदायगी टालने में मदद की है।

  • भारत द्वारा श्रीलंका को प्रदान की गई $500 मिलियन ऋण  सुविधा के माध्यम से, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा 400,000 मीट्रिक टन ईंधन श्रीलंका को दिया गया है।

श्रीलंका से संबंधित अन्य तथ्य : 

  • आधिकारिक तौर पर इसे लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य श्रीलंका कहा जाता है।

  • यह हिंद महासागर में एक देश है और पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारत से पृथक होता है।

  • इसे अरबों द्वारा सेरेन्डिब कहा जाता था और यूरोपीय लोग इसे सीलोन कहते थे।

  • 1972 में यह आधिकारिक तौर पर श्रीलंका बन गया।

  • यह 1948 में ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

  • राजधानी: श्री जयवर्धनेपुर

  • राष्ट्रपति :गोटबाया राजपक्षे

  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया

परीक्षा के महत्वपूर्ण  फुल फॉर्म 

SAGAR/ एस ए जी ए आर(सागर ): सिक्युरटी ऐन्ड ग्रोथ फॉर ऑल  इन द रीजन

(Security and Growth for All in the Region).

https://www.testwale.com/current-affairs/hindi/emergency-re-imposed-in-sri-lanka/

keyboard_arrow_up